




जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद करता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
एससी तेला चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. शांतनु तेला ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। यही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र झा, एचएम जैन, एनसी पारख, रेखा ओझा, उषा तेला और अमित तेला ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें प्रेरणा दी।
स्कूल की प्रिंसिपल भानुमति राठौर ने इस सराहनीय पहल के लिए एससी तेला चैरिटेबल सोसायटी और उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
एससी तेला चैरिटेबल सोसायटी की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम है। इस कार्यक्रम ने न केवल जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।