Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट का केंद्र पर हमला: समर्थन मूल्य पर कानून बनाने और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए


सचिन पायलट का केंद्र पर हमला: समर्थन मूल्य पर कानून बनाने और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने केंद्र सरकार से समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों और वादों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

सचिन पायलट ने कहा, "प्रदेश में भाजपा सरकार को एक साल हो गया है, लेकिन जिन मुद्दों पर सत्ता में आई थी, उन पर कोई काम नहीं हुआ। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, और युवाओं के सपनों को तोड़ दिया गया है।"

किसानों के लिए कानून की मांग: पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ दी थी, जिन्हें किसानों के दबाव में वापस लेना पड़ा। अब यह जरूरी है कि केंद्र सरकार समर्थन मूल्य पर कानून बनाए ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

ग्रामीण दौरे और संवाद: सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जिनमें बरोनी, गोविंदपुरा, हतौना, देवअरनिया, शुक्लपुरा, पराना, सीतारामपुरा, मंडावर, भांची और चिमनपुरा शामिल हैं।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस सरकार ने मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार जैसी योजनाओं के जरिए जनता को सशक्त बनाया, जबकि भाजपा सरकार केवल मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रही है और असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।"

भाजपा पर आरोप: असली मुद्दों से ध्यान भटकाना:भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

वन नेशन, वन इलेक्शन:पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वन नेशन,वन इलेक्शन के नाम पर स्थानीय निकाय चुनावों को टाल रही है। "सरकार अपनी मनमानी के लिए प्रशासक नियुक्त कर रही है," उन्होंने कहा किआपसी तनाव का माहौल:"जहां अमन-चैन होता है, वहीं विकास संभव है। भाजपा जानबूझकर आपसी तनाव और नफरत का माहौल पैदा कर रही है।

ग्रामीणों को आश्वासन:सचिन पायलट ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी, चाहे सरकार किसी भी दल की हो। उन्होंने कहा, "आपके गांवों में विकास की गति नहीं रुकेगी, और आपके सभी काम पूरे किए जाएंगे।"

Previous
Next

Related Posts