



दौसा जिले की लालसोट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामबिलास मीणा ने वन विभाग के रेंजर को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने कहा, "नौकरी करनी है तो केस वापस ले लो, वरना परसों में ऑफिस आकर विदा कर दूंगा।"
पहली एफआईआर: 1 दिसंबर को रामगढ़ पचवारा थाने में सहायक वनपाल हेमलता मीणा ने दर्ज कराई। इसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गाली-गलौज का मामला था।
दूसरी एफआईआर: 5 दिसंबर को रेंजर राधेश्याम रैगर ने दर्ज कराई।इसमें अवैध खनन और वनकर्मियों से मारपीट का आरोप है।
भाजपा विधायक रामबिलास मीणा ने तत्काल वन विभाग के रेंजर राधेश्याम रैगर को जनसुनवाई के दौरान तलब किया। उन्होंने रेंजर राधेश्याम रैगर से कहा, "दोनों केस वापस लो, वरना अंजाम भुगतना होगा।"
वन विभाग के अधिकारियों ने राजकार्य में बाधा और सरकारी कर्मियों को धमकाने की इस घटना की कड़ी निंदा की है।
विभाग ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि वे मामले की पूरी जांच करेंगे।
5 दिसंबर का मामला:अवैध खनन और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला।