



राजस्थान के पर्यटन विभाग में सोमवार को "महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट" और "ब्रज चौरासी यात्रा" की "कंसेप्ट प्लान और प्रारंभिक रिपोर्ट" पर प्रस्तुतिकरण हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पर्यटन भवन में आयोजित इस बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत और पर्यटन शासन सचिव श्री रवि जैन मौजूद रहे।
प्रस्तुतिकरण में परियोजनाओं के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास और सर्किट के विस्तार पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को बिंदुवार योजना बनाकर क्रियान्वित किया जाएगा।
पर्यटन योजनाओं को मिली मंजूरी
दिया कुमारी ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने 49.31 करोड़ की आमेर और नाहरगढ़ विकास योजना और 96.61 करोड़ की जलमहल परियोजना को मंजूरी दी है। जयपुर में चारदीवारी क्षेत्र के लिए 100 करोड़ की योजना पर काम जारी है।