Saturday, 29 August 2026

जयपुर: एक्सप्रेस हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत


जयपुर: एक्सप्रेस हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में 200 फीट एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 27 नवंबर को हर्ष होटल के सामने हुआ, जब दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में विशाल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान 1 दिसंबर को एसएमएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस का बयान:मुरलीपुरा थाने के एएसआई रघुनंदन ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे एक्सप्रेस हाईवे पर हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का बयान:मृतक के जीजा छोटूराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 नवंबर की सुबह मृतक विशाल अपने भांजे राहुल वर्मा के साथ बाइक से खाटूश्याम दर्शन के लिए निकला था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उनकी बाइक को किसी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल के सिर पर गम्भीर चोट लगी थी।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने छोटूराम की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे में शामिल दूसरी बाइक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts