



कोतवाली टोंक पुलिस ने गोदाम से तेल के टीन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 42 टीन बरामद किए हैं। इस मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शर्मा कॉलोनी, सवाई माधोपुर रोड निवासी अशोक कुमार ने 26 नवंबर को कोतवाली टोंक पुलिस में मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उनके गोदाम से पिछले तीन महीनों में विभिन्न ब्रांडों के 233 तेल टीन चोरी हो गए थे।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने लकड़ी की सीढ़ी की मदद से गोदाम में घुसकर जाली हटाई और तेल के टीनों को रस्सी के सहारे खंडहर में उतार दिया। फिर सुबह 4-5 बजे ई-रिक्शा किराए पर लेकर टीनों को बेच दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी और डीएसपी राजेश विद्यार्थी की देखरेख में थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव की अगुवाई में एक टीम बनाई गई।
पारंपरिक और तकनीकी सहायता से जांच करते हुए पुलिस ने मोहम्मद आमिर (शशि मार्ग, गुलजार बाग, टोंक) और निसार उर्फ निसार मियां (धन्नातलाई, टोंक) को गिरफ्तार किया।
निसार के कब्जे से: 6 टीन शुभ-लाभ ब्रांड मूंगफली तेल।
1 टीन सदाबहार सोयाबीन तेल।