Saturday, 29 August 2026

मछली पालन पर 60% अनुदान, युवाओं को मिलेगा रोजगार: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना


मछली पालन पर 60% अनुदान, युवाओं को मिलेगा रोजगार: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

टोंक बेरोजगार युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत मछली पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए आयाम खोलने के लिए सरकार 60% तक का अनुदान दे रही है। टोंक जिले के मत्स्य विकास अधिकारी मदन सिंह ने इस योजना के फायदे और प्रक्रिया की जानकारी दी।

मछली पालन से बढ़ेगी आय:जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मछली पालन जिले के लोगों के लिए आजीविका का एक प्रमुख स्रोत बन सकता है। जिले में उपलब्ध 200 से अधिक तालाबों और जल स्रोतों का उपयोग कर किसान और बेरोजगार युवा अपने खेतों में मछली पालन शुरू कर सकते हैं।

योजना के उद्देश्य:मछली उत्पादन में वृद्धि,मछुआरों की आय बढ़ाना,आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना,स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।

योजना का लाभ किसे मिलेगा?मत्स्य कृषक,ठेकेदार,मछली व्यापारी,इच्छुक बेरोजगार युवा।

योजना का लाभ कैसे लें?लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।विभागीय पोर्टल पर जाकर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें।मछली पालन के लिए 60% तक की आर्थिक सहायता प्राप्त करें।

टोंक जिले में योजना की उपयुक्तता:टोंक जिले में 200 से अधिक तालाबों और जल स्रोतों की मौजूदगी मछली पालन को बेहद उपयुक्त बनाती है।जल स्रोतों का उपयोग कर किसान अपने खेतों में आसानी से मछली पालन शुरू कर सकते हैं।

योजना की जानकारी कहां से प्राप्त करें? मत्स्य विकास विभाग के पोर्टल पर जाएं। जिला मत्स्य कार्यालय से संपर्क करें।

मदन सिंह ने कहा कि यह योजना मछली पालन के माध्यम से रोजगार और आय के स्थायी साधन मुहैया कराने का बेहतरीन जरिया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Previous
Next

Related Posts