Saturday, 29 August 2026

जांगिड ब्राह्मण समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह: विश्वकर्मा समाज का देश की जीडीपी बढ़ाने में विशेष योगदान: कन्हैया लाल चौधरी


जांगिड ब्राह्मण समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह: विश्वकर्मा समाज का देश की जीडीपी बढ़ाने में विशेष योगदान: कन्हैया लाल चौधरी

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने देश की जीडीपी बढ़ाने में विशेष योगदान दिया है। चौधरी ने प्रतिभाओं और भामाशाहों को सम्मानित करने के आयोजन को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों और समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास में भामाशाहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने राजस्थान को विकास की ओर तेजी से अग्रसर किया है। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को "राइजिंग राजस्थान" के तहत लगभग 25 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन होंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

जल समस्या का समाधान:चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) की नींव जल्द रखी जाएगी। इससे राज्य में पीने के पानी और सिंचाई की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

सम्मान समारोह:कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का जांगिड समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने विश्वकर्मा समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

उपस्थित अतिथि:समारोह में पंचायत समिति सदस्य बन्ना लाल सैनी, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, सीताराम जांगिड़ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे


Previous
Next

Related Posts