



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माता जी गोमती देवी की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए भरतपुर से जयपुर लाकर सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति में निमोनिया और थायराइड की समस्या के लक्षण पाए गए हैं।
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एसएमएस अस्पताल में मौजूद रहे और डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से नेताओं और प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी गोमती देवी को तबियत खराब होने पर आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है गोमती देवी को। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है । गोमती देवी को सांस लेने में हो रही थी परेशानी। डॉक्टर विवेक भारद्वाज, डॉक्टर मुकेश गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों की टीम इसके बाद इलाज के लिए भरतपुर से जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए भेज दिया ।