Saturday, 29 August 2026

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे


भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारतीय आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की कार रविवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कुंडा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। गनीमत रही कि हादसे में सांसद और उनके स्टाफ को कोई चोट नहीं आई।

घटना स्थल: कुंडा गांव, रतलाम जिला (राजस्थान की सीमा से लगभग 10 किमी दूर)।सांसद अपने स्टाफ के साथ रतलाम जा रहे थे।

कार दुर्घटना:कार एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में खाई में उतर गई।हालांकि, कार पलटी नहीं और सभी सुरक्षित रहे। हादसे के तुरंत बाद सांसद अपनी कार छोड़कर रतलाम के लिए रवाना हो गए।

बांसवाड़ा एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने रतलाम एसपी से संपर्क कर हादसे की जानकारी ली और मौके पर स्टाफ भेजने का निर्देश दिया। एसपी अग्रवाला ने कहा कि हादसे की जानकारी मिली है, लेकिन सांसद के कार में मौजूद होने की पुष्टि की जा रही थी।

आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोड ने कहा कि वह पूर्णतया सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेरी कार के आगे एक युवक शराब पिया हुआ था आगे आ गया ड्राइवर नेबढ़ाने की कोशिश कीइसके कारण कारखाई में चली गई। उन्होंने कहा कि हादसा घटित हो सकता था लेकिन वेऔर उनका स्टाफ पूरी तरीके से ठीक है। उन्होंने बताया कि युवक को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बागीदौरा विधायक और भारत आदिवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय कृष्ण पटेल ने पुष्टि की कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि सांसद और उनका स्टाफ सुरक्षित है। यह हादसा सांसद के रतलाम जाने के दौरान हुआ।


    Previous
    Next

    Related Posts