महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के आठ दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की भी पुष्टि हुई है।
महायुति में मंत्रालयों के बंटवारे पर असहमति: सीएम फेस को लेकर सस्पेंस: दिल्ली में बैठक के बाद लौटे एकनाथ शिंदे ने सभी कार्यक्रम रद्द कर 29 नवंबर को अपने पैतृक गांव सातारा का रुख किया। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार को शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं अब ठीक हूं। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लेंगे।
मंत्रालय बंटवारा: गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को लेकर शिवसेना, एनसीपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पाई है।
मुख्यमंत्री का नाम 2 दिसंबर को तय होगा: विधायक दल की बैठक: 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो पर्यवेक्षक मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
डिप्टी सीएम की स्थिति स्पष्ट:अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, जबकि शिवसेना और एनसीपी से एक-एक डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।