जयपुर में झर गांव के मरुधरा बैंक में लूट की कोशिश, बदमाश 2 घंटे रहे बैंक में रहे,सेंसर फेल होने की जांच
जयपुर झर गांव स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में देर रात तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाश करीब दो घंटे तक बैंक में घूमते रहे, लेकिन लॉकर नहीं तोड़ सके। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण:बस्सी थाना सीआई राजीव यदुवंशी ने बताया कि:रात करीब 1 बजे तीन बदमाश बैंक के अंदर घुसे।उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था।बदमाश रात 3 बजे तक बैंक में मौजूद रहे। बदमाश कोई भी सामान नहीं ले जा सके, यहां तक कि एक पेन तक नहीं ले गए।
बैंक का सेंसर फेल:बैंक में सेंसर लगाए गए थे, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया।सीआई राजीव ने कहा कि सेंसर काम करते तो बदमाशों की जानकारी तुरंत मिल जाती।सेंसर खराब करने की संभावना की जांच की जा रही है।
सुबह ग्रामीणों ने दी सूचना: घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों ने दी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।
वारदात से पहले बदमाशों ने सेंसर को जानबूझकर खराब किया या नहीं, इसकी जांच हो रही है।एफएसएल टीम बैंक में मौजूद है और सबूत एकत्र कर रही है।