Saturday, 29 August 2026

जयपुर: फर्जी थानेदार बनकर वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार


जयपुर: फर्जी थानेदार बनकर वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार

जयपुर के मुहाना इलाके में फर्जी थानेदार बनकर वसूली करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑनलाइन पार्सल चोरी का फर्जी मामला दर्ज होने का डर दिखाकर पीड़ितों से 3 लाख रुपये की डिमांड की थी। शक होने पर पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया, जिससे फर्जी थानेदार का भंडाफोड़ हुआ।

फर्जी थानेदार की ठगी का तरीका: मुहाना थाना अधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि मदरामपुरा निवासी भोलू राम और उनके दोस्त नरेन्द्र ऑनलाइन पार्सल का काम करते हैं।शनिवार सुबह नरेन्द्र के किराएदार हनुमान ने दोनों को कॉल कर बुलाया।मौके पर पवन कुमार नामक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को मुहाना थाने का एसआई बताया।पवन ने कहा कि उनके खिलाफ ऑनलाइन पार्सल चोरी का मामला दर्ज है और इसे रफा-दफा करने के लिए 3 लाख रुपये मांगे।

शक होने पर हुआ भंडाफोड़: पवन कुमार की बातों पर शक होने पर भोलू राम और नरेन्द्र ने मुहाना थाने में संपर्क किया।जांच में पता चला कि पवन कुमार नाम का कोई अफसर मुहाना थाने में तैनात नहीं है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पवन कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई।

फर्जीवाड़ा मामले की जांच जारी: पुलिस की टीम फर्जी थानेदार से पूछताछ कर रही है।आरोपी के अन्य संभावित पीड़ितों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


Previous
Next

Related Posts