



उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में आयोजित युवा सोच अवार्ड-2024 में समाजसेवी और युवा अधिवक्ता आशी सक्सेना को विजेता घोषित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकार में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने आशी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
शिक्षा अभियान: जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अभियान और जागरूकता शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।
रोजगार मुहिम: युवाओं को स्थानीय कारखानों में रोजगार दिलाने की पहल कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद कर रही हैं।
कॅरियर मार्गदर्शन: युवाओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन शिविरों में गाइड के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविरों में सक्रिय योगदान दिया।
ग्रामीण समस्याओं का समाधान: ग्रामीण युवाओं और बच्चों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
खेल और प्रतिभा विकास: खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान कर रही हैं।