बयाना की निर्दलीय डॉ. ऋतु बनावत ने विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
बयाना की निर्दलीय डॉ. बनावत ने पत्र में कहा है कि "थानों और चौकियों के पास चोरी और लूट जैसी घटनाओं का होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और अपराधियों के साथ मिलीभगत कर रहा है।
अपराधियों के हौसले बुलंद, जनता असुरक्षित: बयाना की निर्दलीय डॉ. बनावत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। व्यापारियों और आम जनता में यह धारणा बन रही है कि अधिकांश थाने और चौकियां अपराधियों से तालमेल बिठाकर मासिक उगाही में व्यस्त हैं।
जनआंदोलन की चेतावनी: बयाना की निर्दलीय डॉ. बनावत ने मुख्यमंत्री शर्मा को आगाह करते हुए कहा कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो जनता का आक्रोश जनआंदोलन का रूप ले सकता है। क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते मुझे भी जनता के साथ खड़ा होना पड़ेगा।" उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाकर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए जाएं।
मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील: डॉ. बनावत ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर क्षेत्र की जनता को राहत देने और पुलिस व्यवस्था को सुधारने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और शांति बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि डॉ. बनावत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि हालात सामान्य नहीं हुए तो वे क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी।