Saturday, 29 August 2026

जयपुर: फेक सीबीआई ऑफिसर ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगे ₹ 84 हजार,डर और धमकी का सहारा लेकर की साइबर ठगी, हरमाड़ा थाने में केस दर्ज


जयपुर: फेक सीबीआई ऑफिसर ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगे ₹ 84 हजार,डर और धमकी का सहारा लेकर की साइबर ठगी, हरमाड़ा थाने में केस दर्ज

जयपुर में एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर के जरिए साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी के नाम पर ₹84,000 की ठगी की गई। हरमाड़ा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित को डरा-धमकाकर जमानत के नाम पर यह रकम ट्रांसफर करवाई।

पहली कॉल और धमकी:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के निवासी पीड़ित, जो जयपुर के लोहा मंडी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं, ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आई।कॉलर ने कहा कि पीड़ित ने अपने आधार कार्ड से एक सिम खरीदी है, जिसका उपयोग अवैध गतिविधियों में हो रहा है।सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज होने और अरेस्ट वारंट जारी होने की धमकी दी।

वीडियो कॉल पर पुलिस वर्दी में अफसर:वीडियो कॉल के जरिए पुलिस वर्दी में व्यक्ति ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया।उसने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के 680 करोड़ रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।धमकाते हुए उन्हें घर से भागने से मना किया और घर में बंद करवा दिया।

रुपए वसूलने की चाल:बदनामी और गिरफ्तारी का डर दिखाकर जमानत के नाम पर ₹84,000 ट्रांसफर करवाए।27 नवंबर को फिर से ₹30,000 की मांग की गई, लेकिन इस बार पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।हरमाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरमाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टररामोतार ने बताया कि कॉल करने वाले नंबर और बैंक खाते की जानकारी के जरिए आरोपियों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता को ऐसे फोन कॉल्स से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल पर जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।

Previous
Next

Related Posts