Saturday, 29 August 2026

5000 करोड़ की वेटरनरी कॉलेज प्रॉपर्टी पर कब्जे का मामला: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी एसीबी पहुंचे, राइजिंग राजस्थान में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी


5000 करोड़ की वेटरनरी कॉलेज प्रॉपर्टी पर कब्जे का मामला: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी एसीबी पहुंचे, राइजिंग राजस्थान में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा शुक्रवार को जयपुर के झालाना स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आगरा रोड स्थित वेटरनरी कॉलेज की 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए।

कब्जे का मामला:कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक बुजुर्ग निवेशक, डॉक्टर राज खरे, वर्षों से अपनी प्रॉपर्टी को असामाजिक तत्वों से बचाने के लिए सरकार के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेटरनरी कॉलेज पर कब्जा 2019 से हो रखा है, और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सरकार और एसीबी पर सवाल:कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले से अवगत कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार संवेदनशील है, लेकिन इस मामले में संवेदनहीनता क्यों दिखाई जा रही है, यह मेरे समझ से परे है।"

डॉक्टर राज खरे का आरोप:डॉक्टर राज खरे, जो अपोलो वेटरनरी कॉलेज के संचालक हैं, ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत ने उन्हें राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर आगरा रोड पर वेटरनरी कॉलेज की स्थापना की थी, लेकिन अब असामाजिक तत्वों ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है।

राइजिंग राजस्थान में धरने की चेतावनी:डॉक्टर खरे ने घोषणा की कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कोर्ट की कार्रवाई और जांच:कोर्ट ने इस मामले में काले धन की आशंका जताई है।डॉक्टर खरे ने बताया कि ईडी और इनकम टैक्स में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

 उनके बैंक खाते भी सीज किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें अनजान कारणों से फिर से खोल दिया गया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की अपील

निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में निवेशकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे जैसी समस्याएं न हों।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का बयान:मेरे विभाग के अधिकारी मेरी सुनते हैं। लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री को ही जवाब देना चाहिए कि निवेशकों के मुद्दे पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।"

Previous
Next

Related Posts