Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने ली बैठक: राइजिंग राजस्थान 7,000 एमओयू के साथ 25 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, सरकार प्रथम वर्षगांठ पर सभी वर्गों को देगी विशेष सौगातें: भजनलाल शर्मा


मुख्यमंत्री शर्मा ने ली बैठक: राइजिंग राजस्थान 7,000 एमओयू के साथ 25 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, सरकार प्रथम वर्षगांठ पर सभी वर्गों को देगी विशेष सौगातें: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट और राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता को पहले वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही गरीब, किसान, महिला और युवाओं सहित सभी वर्गों को विशेष सौगातें देने जा रही है।

राइजिंग राजस्थान समिट: निवेश और रोजगार: 9 से 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सरकार ने "विकसित राजस्थान" के लक्ष्य को प्राप्त करने का महत्वपूर्ण कदम बताया।

एमओयू की प्रगति: अब तक 25 लाख करोड़ रुपये के 7,000 एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। ई निवेश प्रोत्साहन नीतियों की घोषणा की जाएगी।

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर सौगातें: विभिन्न जिला और संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लाभार्थियों का समावेश: युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

जयपुर में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की तैयारी:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को निर्देश दिया कि वे समन्वय बनाकर कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करें।

लॉजिस्टिक व्यवस्था: विभिन्न जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन और यातायात प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

सरकार की उपलब्धियां: मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र के लगभग 50 प्रतिशत वादे पहले वर्ष में पूरे किए जा चुके हैं।अंत्योदय के संकल्प के तहत हर वर्ग को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के दौरान चर्चित विषय:युवाओं को रोजगार: मुख्यमंत्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान समिट को युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बड़ा मंच बताया।

नए निवेशक आकर्षित करने की रणनीति: मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहन देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

मंत्रियों और विधायकों के सुझाव: बैठक में मंत्रियों और विधायकों ने समिट और वर्षगांठ के कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, विधि एवं विधिक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव सुधांश पंत विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न जिलों से मंत्रीगण एवं विधायकगण वी.सी के माध्यम से जुडे़।

Previous
Next

Related Posts