



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि राज्य सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने और जनसुविधाओं को सशक्त, समावेशी और उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी बजटीय घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
प्रभावित क्षेत्र: जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल और गांधीनगर मोड़। कार्य प्रस्ताव: वैकल्पिक मार्गों और ट्रेफिक डाइवर्जन की व्यवस्था।
महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने रिद्धी-सिद्धी फ्लाईओवर, सांगानेर फ्लाईओवर, सिविल लाइंस आरओबी, और रामबाग गोल्फ क्लब पार्किंग जैसी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
प्रमुख प्रोजेक्ट: द्रव्यवती नदी सौंदर्यीकरण और जयपुर मेट्रो का विस्तार। निर्देश: परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
हाउसिंग बोर्ड की संपत्तियों को डिजिटल करना: मुख्यमंत्री शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड की सभी संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उद्देश्य: पारदर्शिता और किफायती आवासीय योजनाओं को बढ़ावा देना।
रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती: जयपुर विकास प्राधिकरण और नगरीय विकास विभाग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आदेश दिया गया।कार्रवाई: अभियंता संवर्ग के सेवा नियमों को प्राथमिकता से तैयार करना।
लंबित प्रकरणों का निस्तारण: मुख्यमंत्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्मिकों से संबंधित सभी लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए। नीति: भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर सख्ती और ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहन।
बैठक के दौरान प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास वैभव गालरिया ने विभागीय योजनाओं, नवाचारों और मास्टर प्लान की स्थिति पर प्रस्तुति दी।
समीक्षा बैठक में नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह, मुख्य सचिव सुधांश पंत,अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल मौजूद रहे।