Saturday, 29 August 2026

आमेर थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, वकीलों ने कोर्ट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन,समझौते के बाद मामला समाप्त


आमेर थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, वकीलों ने कोर्ट के बाहर किया विरोध प्रदर्शन,समझौते के बाद मामला समाप्त

आमेर कोर्ट के सामने शुक्रवार दोपहर वकीलों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण आमेर थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा एडवोकेट राहुल सैनी के साथ मारपीट का आरोप था। मामला गुरुवार रात का है, जब पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही थी। समझौते के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया, और यातायात सामान्य हो गया।

एडवोकेट राहुल सैनी का घर एनडीपीएस कार्रवाई वाली जगह के पास था। सैनी ने पुलिस से पूछताछ की, जिस पर कहासुनी हो गई। राहुल सैनी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी आंख के नीचे चोट आई।

मारपीट के विरोध में शुक्रवार को आमेर कोर्ट के बाहर वकीलों ने रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन की मांग की।

मौके पर पहुंचे एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने दोनों पक्षों को समझाइस देकर मामला शांत कराया।

आरोपी पुलिसकर्मियों से माफी मंगवाई गई। एडवोकेट राहुल सैनी ने लिखित रूप में दिया कि वे आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।पुलिस ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसा कोई घटनाक्रम न हो।

एसीपी भोपाल सिंह ने कहा, "पुलिस बिना वजह मारपीट नहीं करती। यह एक इंसिडेंट था। अगर पुलिस की गलती पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।"समझौते के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया, और यातायात सामान्य हो गया।

Previous
Next

Related Posts