Saturday, 29 August 2026

जोधपुर में मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस की अलसुबह रेड में कई आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर में मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस की अलसुबह रेड में कई आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट निशांत भारद्वाज की मॉनिटरिंग में जोधपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए जिले के सभी थानों में रेड की। इस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जोधपुर पुलिस द्वारा नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत यह रेड की गई।

मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसना।नशे के कारण बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना।जोधपुर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना।

पुलिस ने अलसुबह छापेमारी: अभियान सुबह 4 बजे शुरू किया गया, जिससे तस्करों और अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों में रेड कर संदिग्ध स्थानों और ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने टीम को सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

कई आरोपियों को हिरासत में :मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की गई। आरोपियों से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी मिली है।

डीसीपी वेस्ट निशांत भारद्वाज ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है। यह रेड उसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। हम जोधपुर को नशामुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाते रहेंगे।"

आगे की कार्रवाई: पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और छापेमारी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Previous
    Next

    Related Posts