Saturday, 29 August 2026

स्वच्छता में बच्चों की भागीदारी: जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने 'कौन बनेगा बाल पार्षद' अभियान किया लॉन्च


स्वच्छता में बच्चों की भागीदारी: जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने 'कौन बनेगा बाल पार्षद' अभियान किया लॉन्च

जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 और आगामी राइजिंग राजस्थान समिट को ध्यान में रखते हुए एक अनोखा अभियान ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ लॉन्च किया है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता अभियान का भागीदार बनाना है।

अभियान का शुभारंभ: हेरिटेज नगर निगम की महापौर कुसुम यादव ने राजकीय कन्या महाविद्यालय, किशनपोल बाजार में डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के तत्वावधान में इस अभियान का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा, “बच्चे इस देश का भविष्य हैं। अगर वे स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे, तो उनके परिवार और मोहल्ले भी स्वच्छ रहेंगे। धीरे-धीरे पूरे शहर में स्वच्छता की अलख जगेगी।”

अभियान के उद्देश्य:स्वच्छता का महत्व समझाना:बच्चे अपने घरों और मोहल्लों में सफाई का महत्व बताएंगे

कचरा प्रबंधन:बच्चों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने और कचरा प्रबंधन के सही तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वच्छता का संदेश फैलाना:बाल पार्षद अपने वार्ड में स्वच्छता का प्रचार करेंगे।

अभियान की मुख्य विशेषताएं: उम्र सीमा:12 से 18 वर्ष के विद्यार्थी इस अभियान में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम:हेरिटेज नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।बाल पार्षदों की विशेष सभा: अभियान के अंत में बच्चों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित होगा, जहां वे पार्षद बनकर शहर के विकास के मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे।

डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने बताया कि यह पहल बच्चों को जिम्मेदारी सिखाने और समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए की गई है। फ्यूचर सोसायटी की रविता शर्मा ने कहा कि बच्चों को पहले भी विधानसभाओं में सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का मौका दिया गया है।

महापौर कुसुम यादव ने कहा, “राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। बच्चों की भागीदारी से स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुंचेगा।”

Previous
Next

Related Posts