Saturday, 29 August 2026

जयपुर की आम्रपाली ने रचा इतिहास: 12 वीं बार मिलेगा सर्वाधिक निर्यात का पुरस्कार


जयपुर की आम्रपाली ने रचा इतिहास: 12 वीं बार मिलेगा सर्वाधिक निर्यात का पुरस्कार

जयपुर की प्रसिद्ध आभूषण निर्माता कंपनी आम्रपाली एक्सपोर्ट्स ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए फैशन ज्वेलरी के क्षेत्र में 12वीं बार सर्वाधिक निर्यात का पुरस्कार हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय सरकार की जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल द्वारा प्रदान किया जाएगा।

आम्रपाली के फाउंडर राजीव अरोड़ा और राजेश अजमेरा ने कहा, “हमारी ज्वेलरी जयपुर की बेहतरीन कारीगरी और अनूठे डिज़ाइन के कारण विश्व प्रसिद्ध है।” उनकी ज्वेलरी के प्रशंसकों में कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं, जैसे- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, बराक ओबामा, और डोनाल्ड ट्रंप के परिवार, इंग्लैंड की पूर्व महारानी एलिजाबेथ, किंग चार्ल्स, और डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज। साथ ही, हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों में एंजेलिना जोली, हैली बैरी, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, और किरण खेर जैसी हस्तियां भी आम्रपाली की ज्वेलरी की प्रशंसा करती हैं।

आम्रपाली ने ऐतिहासिक फिल्मों जैसे ट्रॉय, बाहुबली, मणिकर्णिका, और रामलीला में ज्वेलरी डिज़ाइन कर अपने हुनर को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है। आम्रपाली को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा भी कई बार सम्मानित किया गया है।

आगामी 30 नवंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी करेंगे।

आम्रपाली के क्रिएटिव डायरेक्टर तरंग अरोड़ा ने कहा, “यह अवार्ड हमारे कारीगरों और डिज़ाइनर टीम को समर्पित है। फैशन और कॉस्ट्यूम ज्वेलरी के क्षेत्र में बारहवीं बार सर्वाधिक निर्यात का पुरस्कार मिलना न केवल हमारे लिए, बल्कि जयपुर के ज्वेलरी उद्योग के लिए भी गौरव का विषय है।”

राजीव अरोड़ा ने इस उपलब्धि को जयपुर और देश के लिए एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा, “ज्वेलरी निर्यात ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है और देश के लिए बहुमूल्य विदेशी मुद्रा अर्जित की है।”

Previous
Next

Related Posts