Saturday, 29 August 2026

विश्व बाल दिवस पर अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री गहलोत करेंगे उद्घाटन


विश्व बाल दिवस पर अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री गहलोत करेंगे उद्घाटन

विश्व बाल दिवस के अवसर पर डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ राजस्थान की ओर से अल्बर्ट हॉल में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत होंगे और गहलोत दोपहर 2 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में बाल अधिकार, रोजगार के अवसर, जलवायु परिवर्तन, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों की कल्पनाओं को कैनवास पर दर्शाया गया है। बच्चों ने वर्ष 2047 के भारत की संभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण, और प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर अपने विचारों को पेंटिंग्स के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में यूनिसेफ राजस्थान के प्रभारी रूषभ हेमानी भी मौजूद रहेंगे, जो प्रदर्शनी के उद्देश्यों और बाल अधिकारों पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान बच्चों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत से संवाद करने का भी अवसर मिलेगा।

समापन समारोह में "द फ्यूचर सोसायटी" के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और उनके विचारों को प्रोत्साहन देने के लिए एक अनूठा मंच है। डिजिटल बाल मेला हर साल विश्व बाल दिवस पर अनूठे कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

वर्ष 2021:भारत की पहली बाल विधानसभा का आयोजन।  वर्ष 2022: पिंकसिटी प्रेस क्लब में बच्चों के लिए बाल मेला।  वर्ष 2023: विश्व बाल दिवस पर 1,000 से अधिक ब्लू स्ट्रीट कार्यक्रम। इस वर्ष पेंटिंग प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को साझा किया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की प्रगति की दिशा में उनके योगदान को रेखांकित करते हैं।

Previous
Next

Related Posts