




मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में देश को लूटा गया और भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस की नीतियां तुष्टीकरण और जातिवाद पर आधारित थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार, जो वादा करती है, वह पूरा करती है।
मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को 9-11 दिसंबर को राजस्थान में होने वाले "राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट" में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने महायुति प्रत्याशी नरेन्द्र मेहता के समर्थन में लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा सरकार के सुशासन और विकास कार्यों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देनी चाहिए।
इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी उपस्थित थे।