



अजमेर जिले के देवमाली गांव हाल ही में बेस्ट विलेज घोषित किया है उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनिवार को दौरा किया। उन्होंने देवनारायण मंदिर के दर्शन कर गांव का जायजा लिया। ग्रामीणों ने रोप-वे निर्माण, टू-लेन सड़क और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जो की पर्यटन और सार्वजनिक निर्माण मंत्री भी हैं इसी के चलते उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया और देवमाली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी कहा कि देवमाली गांव हमारी सदियों पुरानी परंपराओं को जीवित रखे हुए है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है।" उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत गीतों के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ चूल्हे के पास बैठकर भोजन किया, जिससे ग्रामीणों का उत्साह बढ़ा।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े होकर पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण दिया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को मोबाइल टावर और सड़क निर्माण के काम को तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश भडाणा, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।