



जयपुर के मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में शनिवार, 16 नवंबर को पार्क में पत्रकार कॉलोनी विकास समिति द्वारा अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत बद्रीश्वर महादेव मंदिर में कढ़ी और बाजरे के भोग से हुई, जिसे भगवान को अर्पित किया गया।
अन्नकूट प्रसादी में पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा, महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी, पार्षद मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता सुनील सिंघानिया, भाजपा नेता घनश्याम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा, अजीत तिवारी, गजानंद शर्मा, अनु अग्रवाल, बी.एस. गुप्ता, डॉ. जेपी गुप्ता, नवीन चांदना, राकेश मातवा,गोविन्द गोयल, सतगुरु गुप्ता,बाबू सिंह, सुनील खंडेलवाल,मदन जैन,प्रियंका जैन,नरेंद्र वशिष्ठ, गोविंद गोयल, सतगुरु गुप्ता, अंकुर सहित कई पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रसादी का वितरण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें सभी ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया।