



टोंक जिले में हाल ही में हुए उपद्रव के दौरान पीटीआई के पत्रकार अजीत सिंह और फोटोग्राफर धर्मेंद्र पर हुए हमले के विरोध में जयपुर के अमर जवान ज्योति पर मीडियाकर्मियों ने प्रदर्शन किया।
मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित पत्रकारों को क्षतिपूर्ति की मांग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शरद ने घटनास्थल की परिस्थितियों को विस्तार से समझाया और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान न होने पर जोर दिया।