Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरेश मिश्रा की पुत्री के विवाह पर दिया आशीर्वाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरेश मिश्रा की पुत्री के विवाह पर दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनकी नवविवाहित पुत्री और दामाद को आशीर्वाद प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरेश मिश्रा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि उनकी पत्नी ने तिलक लगाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा 15 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं, जिसके कारण वे बिरला सभागार में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Previous
Next

Related Posts