Saturday, 29 August 2026

जयपुर की जगतपुरा आशियाना ग्रीनवुड सोसायटी पॉश कॉलोनी में लेपर्ड की मूवमेंट से हड़कंप, वन-विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी


जयपुर की जगतपुरा आशियाना ग्रीनवुड सोसायटी पॉश कॉलोनी में लेपर्ड की मूवमेंट से हड़कंप, वन-विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

जयपुर के जगतपुरा स्थित आशियाना ग्रीनवुड सोसायटी में गुरुवार सुबह एक लेपर्ड के मूवमेंट से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। लोग सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे, तभी इस खतरनाक घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया।

गुरुवार सुबह लगभग 5 बजकर 9 मिनट पर सोसायटी में रहने वाले देश कक्कड़ और गिर्राज मीणा अपनी कार में मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे। तभी उन्होंने सोसायटी के मेन गेट से पहले एक जानवर का मूवमेंट देखा। गाड़ी पास पहुंचते ही उन्हें पता चला कि वह जानवर कोई और नहीं बल्कि एक लेपर्ड था। लेपर्ड कुछ समय के लिए सोसायटी ऑफिस के वॉक वे पर टहलता रहा और इसके बाद जंगल की ओर चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन-विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, लेकिन अभी तक लेपर्ड की कोई नई सूचना नहीं मिली है। लेपर्ड के इस मूवमेंट ने सोसायटी के निवासियों में भय पैदा कर दिया है, और लोग अब सतर्कता के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं।

सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनाओं से निपटा जा सके। वन विभाग की टीम का कहना है कि इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है और उसे पकड़ने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।

Previous
Next

Related Posts