Saturday, 29 August 2026

राइजिंग राजस्थान समिट-2024: जयपुर में नगर निगम ग्रेटर की अनाधिकृत एरियल केबल हटाने की बड़ी कार्यवाही


राइजिंग राजस्थान समिट-2024: जयपुर में नगर निगम ग्रेटर की अनाधिकृत एरियल केबल हटाने की बड़ी कार्यवाही

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दृष्टिगत नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम के आयुक्त रुक्मणि रियाड़ के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीमों ने अनाधिकृत एवं नियम विरुद्ध लगाए गए एरियल केबल और स्वःनिर्मित पोल्स को हटाने की कार्यवाही की।

इस कार्यवाही की शुरुआत सुबह 10 बजे से लक्ष्मी मंदिर तिराहे से की गई, जिसमें मालवीय नगर जोन, जगतपुरा जोन, और सांगानेर जोन की टीमों ने उपायुक्त राजस्व प्रथम, लाइसेंस, होर्डिंग शाखा, गैराज शाखा, विद्युत शाखा और सतर्कता शाखा के साथ मिलकर भाग लिया। कार्यवाही के दौरान भारत सेतु फ्लाईओवर, सहकार मार्ग, टोंक रोड, केन्द्रीय विद्यालय-1, अभिमन्यु मार्ग, जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल और सांगानेर फ्लाईओवर सहित विभिन्न मुख्य मार्गों पर सभी अनाधिकृत एरियल केबल और पोल्स को हटाया गया। गुरुवार को भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार की जा रही है, परंतु कई टेलीकॉम और डिजिटल केबल सर्विस प्रदाता कंपनियां कार्यवाही के बाद निगम के पोल्स पर दोबारा अवैध एरियल केबल बिछा देती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए निगम ने निर्णय लिया है कि ऐसे स्थलों पर विजिलेंस टीम के होमगार्ड द्वारा गश्त करवाई जाएगी, ताकि इन मार्गों पर अवैध एरियल केबल दोबारा न बिछाई जा सके।

इसके अलावा, निगम ने घोषणा की है कि बिना अनुमति लगाए जाने वाली एरियल केबल के खिलाफ संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही भी जारी रहेगी। यह अभियान न केवल शहर को सौंदर्यीकरण की ओर ले जाएगा, बल्कि अवैध ढांचों पर अंकुश लगाने का भी प्रयास करेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts