Saturday, 29 August 2026

सफाई कर्मचारी भर्ती में नियम संशोधन की मांग को लेकर यूडीएच राज्यमंत्री खर्रा के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया


सफाई कर्मचारी भर्ती में नियम संशोधन की मांग को लेकर यूडीएच राज्यमंत्री खर्रा के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में लागू किए गए नियमों में संशोधन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने सोमवार को नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल संगठन के पदाधिकारी दोपहर 12 बजेनगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास पहुंचे और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लहराई, जिन पर भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र पर समक्ष अधिकारी के हस्ताक्षर की बाध्यता को हटाने की मांग की गई थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अनुभव प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर की बाध्यता से निगम में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। उनका आरोप था कि अधिकारी अनुभव प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत मांग सकते हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रभावित होगी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

Previous
Next

Related Posts