Saturday, 29 August 2026

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भालू शंभू और झुमरी के जोड़े को नया मेहमान मिला


जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भालू शंभू और झुमरी के जोड़े को नया मेहमान मिला

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में नर भालू शंभू और मादा भालू झुमरी के जोड़े ने 2 साल बाद फिर एक बच्चे को जन्म दिया है। झुमरी और उसका नवजात बच्चा फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें वन विभाग की विशेष निगरानी में रखा गया है।

डीसीएफ जगदीश गुप्ता के अनुसार, झुमरी की शारीरिक संरचना में कुछ समय से बदलाव दिख रहा था, जिस पर ध्यान देते हुए उसकी विशेष देखभाल की जा रही थी। रविवार सुबह झुमरी ने एक बच्चे को जन्म दिया, हालांकि बच्चे का लिंग अभी तक ज्ञात नहीं है क्योंकि वह उसे अपने करीब रखे हुए है।

वन विभाग झुमरी और उसके बच्चे की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठा रहा है। बदलते मौसम में दोनों को सुरक्षित रखने के लिए पार्क में विशेष व्यवस्था की गई है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के डॉक्टर अरविंद माथुर के अनुसार, झुमरी की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए उसे सीजनल फलों के साथ शहद, अंडे और आवश्यक मिनरल सप्लिमेंट दिए जाएंगे ताकि वह और उसका बच्चा सुरक्षित रहें।

Previous
Next

Related Posts