



राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को सलूम्बर में उपचुनाव की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सलूम्बर को जिला बनाया, लेकिन भाजपा इसे समाप्त करना चाहती है।
उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा को जिताने की अपील करते हुए कहा, "हम ईंट से ईंट बजा देंगे, लेकिन सलूम्बर जिला समाप्त नहीं होने देंगे।"