Saturday, 29 August 2026

आम्रपाली म्यूजियम में दिवाली मेयरल लाइट्स पुरस्कार समारोह, राजीव अरोड़ा को भारतीय शिल्पकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित


आम्रपाली म्यूजियम में दिवाली मेयरल लाइट्स पुरस्कार समारोह, राजीव अरोड़ा को भारतीय शिल्पकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

आम्रपाली म्यूजियम में शनिवार को दिवाली मेयरल लाइट्स पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूएसए के 'कॉरपोरेट दिवाली डायवर्सिटी ग्रुप' का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत यूएसए के प्रतिनिधियों और विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर आम्रपाली म्यूजियम के संस्थापक राजीव अरोड़ा को भारतीय शिल्पकला और संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राजीव अरोड़ा ने अपने सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारे आभूषण और म्यूजियम हमारे सहयोगियों और सहकर्मियों की निष्ठा, परिश्रम, और समर्पण का परिणाम हैं। हम भारतीय कारीगरी और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" यह पुरस्कार न्यू जर्सी के मेयर रवि भल्ला के ऑफिस द्वारा दिया गया, जो जयपुर और राजस्थान के लिए भी गौरव का पल है।

Previous
Next

Related Posts