Saturday, 29 August 2026

जयपुर में वकील की मौत के बाद प्रदर्शन, कलेक्ट्री सर्किल पर लगाया जाम, 26 लाख के मुआवजे को लेकर बनी सहमति,आंदोलन समाप्त


जयपुर में वकील की मौत के बाद प्रदर्शन, कलेक्ट्री सर्किल पर लगाया जाम, 26 लाख के मुआवजे को लेकर बनी सहमति,आंदोलन समाप्त

जयपुर के प्रताप नगर में स्थित एक अस्पताल में वकील योगेश शर्मा की उपचार के दौरान हुई मौत से आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को कलेक्ट्री सर्किल पर जाम लगा दिया। वकीलों और मृतक के परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में वकील सड़कों पर उतर आए और कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की, जिसके बाद सहमति बनी।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी एडवोकेट योगेश शर्मा (35) चार दिन पहले जीवन रेखा अस्पताल में पथरी के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। दर्द बढ़ने पर 4 नवम्बर को डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। इस दौरान ऑपरेशन में लापरवाही से पेट में इंफेक्शन हो गया, जिससे हालत बिगड़ती गई। 7 नवम्बर को फिर से ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसी दिन साढ़े 3 बजे योगेश शर्मा की मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में वकील अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की। सहमति के तहत 26 लाख रुपए मुआवजा और एक निजी अस्पताल में नौकरी देने पर सहमति बनी।

Previous
Next

Related Posts