Saturday, 29 August 2026

जेडीए शहर में विकास कार्यों पर करेगा 50 करोड़ खर्च, सड़क चौड़ाई से लेकर स्ट्रीट लाइट्स तक परियोजनाओं की मंजूरी


जेडीए शहर में विकास कार्यों पर करेगा 50 करोड़ खर्च, सड़क चौड़ाई से लेकर स्ट्रीट लाइट्स तक परियोजनाओं की मंजूरी

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर के विभिन्न जोनों में सड़क चौड़ाई, स्ट्रीट लाइट्स, रोड कट मरम्मत, और अन्य विकास कार्यों पर 50 करोड़ रुपए खर्च करेगा। जेडीए आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई पीडब्ल्यूसी मीटिंग में इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

प्रमुख परियोजनाएं: न्यू सांगानेर रोड: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से सांगानेर आरओबी तक सड़क चौड़ाई के चलते एचटी/एलटी लाइनों को शिफ्ट करने और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 7.74 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जोन-5: सहकार मार्ग से शिप्रा पथ, करतारपुरा, महेश नगर, गोपालपुरा, और शांति नगर मुख्य सड़क पर रोड कट मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 6.5 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। जगतपुरा आरओबी: सीबीआई फाटक तक 160 फीट सड़क पर एचटी/एलटी लाइनों, बिजली खंभों और ट्रांसफार्मरों के स्थानांतरण के लिए 3.68 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

अन्य स्वीकृत कार्य:जोन-6: बृज कॉलोनी, बालाजी नगर, और लोहा मंडी रोड की मरम्मत के लिए 8.17 करोड़ रुपए। जोन-9: एयरपोर्ट रोड से हल्दी घाटी मार्ग को जोड़ने वाली 160 फीट नई सड़क के लिए 5.02 करोड़ रुपए। जोन-10: गोविंदपुरा रोपाड़ा में मिट्टी भराई कार्य के लिए 6.68 करोड़ रुपए।जोन-10: खोनागोरियान तिराहा से दांतली आरओबी तक गोनेर रोड नवीनीकरण के लिए 2.87 करोड़ रुपए।जोन-12: विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए रोड कट मरम्मत के लिए 5.12 करोड़ रुपए। जोन-11: पालड़ी परसा से बगरू रीको क्षेत्र तक 100 फीट सड़क के निर्माण के लिए 4.69 करोड़ रुपए।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य जयपुर के विभिन्न हिस्सों में आधारभूत ढांचे को सुधारना है। अगले छह महीनों में सड़क चौड़ाई, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित बनेगा।

Previous
Next

Related Posts