Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा: उपचुनाव में कांग्रेस सातों सीटों पर करेगी जीत


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा: उपचुनाव में कांग्रेस सातों सीटों पर करेगी जीत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बेरवा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जोरदार दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव की सभी सात सीटों पर विजय हासिल करेगी। दौसा में पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि उन्हें यहां के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है और दौसा के लोगों को सैल्यूट करते हुए कहा कि यहां के मतदाताओं ने भाजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को "वोट भिक्षाम देहि" की स्थिति में पहुंचा दिया है, जबकि जनता ने "आराम देहि" का मन बना लिया है।


डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित में कार्य किया है और जनता को विश्वास है कि कांग्रेस के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो सकेगा। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बेरवा को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान डोटासरा ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा केवल दिखावे और वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस जनहित में काम करने में विश्वास रखती है। डोटासरा ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और विश्वास जताया कि इस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

Previous
Next

Related Posts