Saturday, 29 August 2026

टोंक रोड से मानसरोवर कनेक्टिविटी में सुधार: महारानी फार्म पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने का काम अगले सप्ताह से शुरू


टोंक रोड से मानसरोवर कनेक्टिविटी में सुधार: महारानी फार्म पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने का काम अगले सप्ताह से शुरू

जयपुर द्रव्यवती नदी पर बनी महारानी फार्म पुलिया, जो मानसून के दौरान ओवरफ्लो हो जाती है, उसे ऊंचा करने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) इस प्रोजेक्ट पर 6 करोड़ रुपए खर्च करेगा, जिससे पुलिया की ऊंचाई दो मीटर बढ़ जाएगी। इस पुलिया की ऊंचाई बढ़ने के बाद तेज बारिश के दौरान भी मानसरोवर और दुर्गापुरा के बीच कनेक्टिविटी बनी रहेगी। 

जेडीए इंजीनियरों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस से डायवर्जन की अनुमति मिलते ही अगले सप्ताह काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में पुलिया की ऊंचाई केवल 2.5 मीटर है, जिससे कई बार ओवरफ्लो की स्थिति बनती है और वाहन डूबने का खतरा रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए जेडीए पुलिया की ऊंचाई को 4.5 मीटर तक बढ़ाएगा। इस दौरान पुलिया की लंबाई भी दोनों ओर से 75 मीटर बढ़ाई जाएगी, जबकि चौड़ाई 20 मीटर ही रहेगी। प्रोजेक्ट को मार्च 2025 तक पूरा करने की डेडलाइन रखी गई है।

डायवर्जन और लंबे चक्कर का असर पुलिया के ऊंचाई बढ़ाने के कार्य के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रिद्धि-सिद्धि और बी-2 बायपास मार्ग से होकर जाना होगा, जिससे करीब 3 से 4 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इस पुलिया से रोजाना 40-50 हजार वाहन गुजरते हैं, जो मानसरोवर, सुमेर नगर, केसर चौराहा, मुहाना मंडी, एसएफएस, विजय पथ, और पृथ्वीराज नगर को टोंक रोड से जोड़ते हैं।

Previous
Next

Related Posts