Saturday, 29 August 2026

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर टोंक में एसपी ने किया स्टीकर विमोचन


भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर टोंक में एसपी ने किया स्टीकर विमोचन

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजन किए गए। टोंक जिले में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोकरिया, और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परशुराम धानका ने स्टीकर का विमोचन किया। कार्यक्रम में डीईओ मीना लसारिया, सीओ स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग और सीओ गाइड आचू मीणा ने स्थापना दिवस पर स्काउट गाइड की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर स्काउट और गाइड सदस्यों द्वारा सामुदायिक सेवा, समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। राज्य मुख्यालय जयपुर से प्राप्त स्टीकर फ्लैग्स को विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्काउट गाइड रोवर रेंजर के माध्यम से वितरित किया जाएगा। प्रति स्टीकर 10 रुपए की राशि राज्य मुख्यालय के माध्यम से राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली भेजी जाएगी, जिसका उपयोग आपदा और विपदा के समय जन कल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सहायक जिला कमिश्नर, ट्रेनिंग काउंसलर, सचिव, संयुक्त सचिव सहित स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर तनीषा कुमावत, शिवानी, संध्या, कृष्णा, रितिका, राधिका, और साक्षी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सीताराम साहू, बनवारी लाल बैरवा, चंद्रप्रकाश कुर्मी, उत्तम कुमार पंचोली, जयंती प्रकाश नुवाल, ममता जाट, नीतू चावला ने स्काउट गाइड की गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Previous
Next

Related Posts