



प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मेहंदवास क्षेत्र के अरनियानील निवासी राजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल रैगर की मौत के बाद उनकी पत्नी शिमला देवी को बुधवार को 2 लाख रुपए का चैक सौंपा गया। मेहंदवास स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक चिराग गुप्ता ने इस अवसर पर मृतक की पत्नी को यह सहायता राशि चैक के माध्यम से प्रदान की।
बैंक के शाखा प्रबंधक चिराग गुप्ता ने बताया कि राजेन्द्र का मेहंदवास शाखा में खाता था और वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित थे। राजेन्द्र की मृत्यु के बाद, आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर बैंककर्मियों ने शिमला देवी को यह चैक सौंपा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक श्वेता सैन, अजय बैरवा, और बैंक मित्र सुरेश बैरवा भी उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक चिराग गुप्ता ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और भविष्य के लिए सुरक्षित रह सकें।