Saturday, 29 August 2026

भाजपा संगठन चुनाव: पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का जोधपुर प्रवास


भाजपा संगठन चुनाव: पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का जोधपुर प्रवास

भाजपा के संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, जोधपुर जिले के चुनाव अधिकारी के रूप में, दो दिवसीय प्रवास पर हैं। बुधवार को जोधपुर सर्किट हाउस में उन्होंने चुनाव समिति के सदस्यों और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद बोहरा ने बताया कि गुरुवार को जोधपुर देहात जिले में कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें बूथ समितियों का निर्वाचन किया जाएगा।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई, विधायक अर्जुन लाल गर्ग, भैराराम चौधरी, जिला महामंत्री डॉ. सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बडाला उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts