Saturday, 29 August 2026

राजस्थान उपचुनाव: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस मुख्यालय सतर्क


राजस्थान उपचुनाव: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस मुख्यालय सतर्क

राजस्थान में 13 नवंबर से होने वाले 7 विधानसभा सीटों के उपचुनावों को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस मुख्यालय ने इन सात सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को विशेष निर्देश दिए हैं। उपचुनावों के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

लॉ एंड ऑर्डर,एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि उपचुनावों को लेकर उच्च-स्तरीय बैठकों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को चुनाव के दौरान आवश्यक SOP का पालन करने और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इन तैयारियों में लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना सबसे अहम काम है, जो लगभग पूरा हो चुका है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय ने गैर-जमानती वारंट वाले अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब, ड्रग्स, और अन्य अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी है। पुलिस की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। मुख्यालय से सातों जिलों को दिए गए टास्क की प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है और किसी भी कमी को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिलों से फीडबैक लिया गया
सभी सात जिलों से इंटेलिजेंस की रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है। अब तक किसी भी जिले में कोई अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस टीमों ने ग्राउंड पर हर एंगल से काम कर व्यवस्था को सुनिश्चित किया है। हर जिला एसपी से पुलिस बल की तैयारियों के बारे में कई बार जानकारी ली जा चुकी है। रिजर्व फोर्स को जरूरत के अनुसार जिलों में तैनात किया जाएगा ताकि उपचुनाव सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।

Previous
Next

Related Posts