Saturday, 29 August 2026

दिलजीत दोसांझ का जयपुर में बहुप्रतीक्षित DIL-LUMINATI कॉन्सर्ट आज, फर्जी टिकटों से सावधान रहने की पुलिस की अपील


दिलजीत दोसांझ का जयपुर में बहुप्रतीक्षित DIL-LUMINATI कॉन्सर्ट आज, फर्जी टिकटों से सावधान रहने की पुलिस की अपील

राजधानी जयपुर में मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट तीन नवंबर की शाम जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, लेकिन साथ ही फर्जी प्रवेश पासों की ऑनलाइन बिक्री की आशंका भी जताई जा रही है। जयपुर पुलिस ने फैंस से सावधान रहने की अपील की है और केवल अधिकृत विक्रेताओं से खरीदे गए प्रवेश पास ही मान्य होने की जानकारी दी है।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या प्लेटफॉर्म से खरीदे गए पास अवैध माने जाएंगे और उनसे कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। फैंस से अनुरोध किया गया है कि वे केवल अधिकृत साइट्स से ही पास खरीदें।

यदि किसी को नकली पास की जानकारी मिलती है या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जा सकती है। शिकायत के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7300363636 पर संपर्क करें। DCP साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts