Saturday, 29 August 2026

हेरिटेज नगर निगम,जयपुर में संचालन समितियों का गठन जल्द: झाबर सिंह खर्रा


हेरिटेज नगर निगम,जयपुर में संचालन समितियों का गठन जल्द: झाबर सिंह खर्रा

हेरिटेज नगर निगम जयपुर  के पार्षदों का चार साल लंबा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने घोषणा की है कि विधानसभा उपचुनाव के बाद नगर निगम हेरिटेज में संचालन समितियों का गठन किया जाएगा। इससे निगम के कार्य सुचारू रूप से और समय पर पूरे हो सकेंगे।

हेरिटेज नगर निगम जयपुर कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव ने बताया कि वह कार्यवाहक मेयर हैं, इसलिए उनके पास संचालन समितियों के गठन की शक्तियां नहीं हैं। यह निर्णय सरकार और संगठन के स्तर पर लिया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts