Saturday, 29 August 2026

साढ़े इक्कीस हजार के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी


साढ़े इक्कीस हजार के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

टोंक जिले के लाम्बाहरिसिंह थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर विधानसभा उपचुनाव और दीपावली के मद्देनजर गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध युवकों का पीछा किया और उनकी तलाशी लेने पर 500-500 रुपये के जाली नोट मिले। अभियुक्त श्यामलाल और ओमप्रकाश के पास से कुल 21,500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये नकली नोट उन्हें गजानन्द प्रजापत नामक व्यक्ति ने दिए हैं, जो मुख्य आरोपी है और फिलहाल फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोट और मोटरसाइकिल जब्त की है। मुख्य आरोपी गजानन्द की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Previous
Next

Related Posts