Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ 'आरएसएस राष्ट्रीय विचारक' को किया गिरफ्तार


पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ 'आरएसएस राष्ट्रीय विचारक' को किया गिरफ्तार

जयपुर करणी विहार थाना पुलिस ने मंगलवार को खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय विचारक बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुशल चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष और असम निःशक्तजन आयोग का आयुक्त बनवाने की योजना बनाई थी। आरोपी के पास से संघ के फर्जी लैटर पैड और अन्य कूटरचित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि आरोपी कुशल चौधरी ने सोशल मीडिया और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर खुद को आरएसएस से जुड़ा राष्ट्रीय विचारक बताया। उसने आरएसएस के नाम से कूटरचित पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान और असम सरकार को भेजकर पद दिलवाने की कोशिश की थी। 

संघ से जुड़े विजय सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के प्रमाण मिले हैं।



Previous
Next

Related Posts