Saturday, 29 August 2026

जयपुर में 'भारत जोड़ो सेतु' पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत, साथी गंभीर घायल


जयपुर में 'भारत जोड़ो सेतु' पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

जयपुर के 'भारत जोड़ो सेतु' एलिवेटेड रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय संतोष झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी मंजेश को गंभीर चोटें आईं। एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस ने घायल युवक को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

पुलिस के अनुसार संतोष झा सुंदर विहार स्वेज फार्म महेश नगर का रहने वाला था। हादसा बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब संतोष और उसका दोस्त मंजेश बाइक से एलिवेटेड रोड पर जा रहे थे। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करवाया है।

Previous
Next

Related Posts