Saturday, 29 August 2026

जयपुर में फिर से आग से घिरी बिना ड्राइवर की कार सड़क पर दौड़ी, पुलिया की दीवार से टकराकर रुकी


जयपुर में फिर से आग से घिरी बिना ड्राइवर की कार सड़क पर दौड़ी, पुलिया की दीवार से टकराकर रुकी

जयपुर में बुधवार रात गोपालपुरा पुलिया पर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई जब एक कार में आग लग गई और वो बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ने लगी। यह घटना रात 10 बजे की है, जब कार में 7 लोग सवार थे। कार में अचानक आग लगते ही चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कार से सभी लोग दूर जाकर खड़े हो गए, लेकिन आग की लपटों में घिरी कार बिना ड्राइवर के लगभग 100 मीटर आगे बढ़ी और पुलिया की दीवार से टकरा कर रुक गई। चालक ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।



Previous
Next

Related Posts