



जोधपुर में 50 साल की महिला अनीता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बोरानाडा इलाके के गंगाना निवासी गुलामुद्दीन (42) ने अपने घर के बाहर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर हत्या की पूरी योजना बनाई थी। हत्या के बाद अनीता के शरीर के टुकड़ों को गड्ढे में गाड़ दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में गुलामुद्दीन की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।पुलिस ने आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर उसके घर के सामने से अनीता के शरीर के टुकड़ों को बरामद किया। महिला ने बताया कि हत्या से पहले ही पति गुलामुद्दीन ने गड्ढा खुदवा लिया था और मर्डर के बाद बॉडी के टुकड़े कर उसी में गाड़ दिया।
सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह के अनुसार अनीता के पति मनमोहन चौधरी ने 27 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अनीता 26 अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर से टैक्सी में अकेली जाती दिखाई दी। टैक्सी ड्राइवर की मदद से पुलिस गुलामुद्दीन के घर तक पहुंची। पुलिस ने गुलामुद्दीन की पत्नी से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की योजना का खुलासा किया।